छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
झरमुंडा में सर्पदंश से छात्र की मौत पर प्रशासन ने बढ़ाया हाथ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने परिजनों को दी सहायता राशि

रायपुर। आश्रम छात्रावास में हाल ही में सर्पदंश से हुई छात्र की दर्दनाक मौत के बाद शासन और प्रशासन मृतक परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय झरमुंडा पहुंचीं और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
कौशल्या साय ने मुख्यमंत्री की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक परिजनों को सौंपा। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस घटना से आहत हैं और उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।