छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कायरो में रायगढ़ के लाल ने रचा इतिहास: दिव्यांशु देवांगन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित

रायपुर। सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज Divyanshu Devangan को विशेष रूप से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें मेडल पहनाकर और पुरस्कार भेंट कर मिस्र की राजधानी कायरो में हासिल की गई ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी।

दिव्यांशु ने ISSF Junior World Cup 2026 में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाकर रायगढ़, छत्तीसगढ़ और पूरे देश को गौरवान्वित किया।

मुख्यमंत्री ने दिव्यांशु के माता-पिता और दादी से भी मुलाकात की और कहा कि यह उपलब्धि केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दिव्यांशु ने साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर तिरंगा फहरा सकती हैं।

इस अवसर पर वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने कहा कि दिव्यांशु जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

दुनिया के कई देशों के प्रतिभागियों के बीच दिव्यांशु ने शानदार एकाग्रता और आत्मविश्वास के दम पर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में उत्साह और गर्व का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button