us-visa-green-card-ban-microsoft-tech-crackdown-2026

अमेरिका का ग्रीन कार्ड ‘स्ट्राइक’! टेक दिग्गजों पर अमेरिका की नकेल से भारतीय टेक दुनिया में हड़कंप

ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिका की वीज़ा नीतियों को लेकर अब तक का सबसे घातक हमला बोल दिया है। आईटी सेक्टर की रीढ़ मानी जाने वाली कंपनियों को निशाना बनाकर अमेरिका ने यह साफ कर दिया है कि विदेशी प्रतिभाओं का दौर अब खत्म करने की तैयारी है।

अमेरिकी न्याय और श्रम विभाग के ‘वीज़ा फ्रॉड स्ट्राइक टीम’ के अचानक एक्शन ने टेक जगत की चूलें हिला दी हैं। माइक्रोसॉफ्ट और एडोब जैसी शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर विदेशी कर्मचारियों (विशेषकर भारतीय टेक प्रोफेशनल्स) के लिए ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप दाखिल करने पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेरिका का आरोप है कि ये दिग्गज टेक कंपनियां घरेलू अमेरिकी प्रतिभाओं को नजरअंदाज कर सस्ते विदेशी वीज़ा धारकों का गलत इस्तेमाल कर रही थीं। इस कठोर कदम ने न केवल वॉल स्ट्रीट बल्कि भारतीय आईटी सेक्टर में हाहाकार मचा दिया है।

अमेरिका की यह आक्रामक नीति सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं और भारतीय इंजीनियरों के भविष्य को कुचलने का काम कर रही है। टेक कंपनियों के भारी विरोध के बावजूद अमेरिका अपने इस कठोर फैसले से एक इंच भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Leave a Reply