खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

स्पिन जाल में फंसा यूएसए, पाकिस्तान ने 32 रन से दर्ज की दमदार जीत

कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले में पाकिस्तान ने रणनीति और स्पिन के दम पर यूएसए को 32 रन से शिकस्त दी। इस मैच में पाकिस्तान की जीत के नायक उसके स्पिन गेंदबाज रहे, जिन्होंने कुल 20 में से 16 ओवर डालकर अमेरिकी बल्लेबाजों को जकड़ लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 190 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी।

यूएसए की पारी के दौरान कप्तान सलमान अली आगा ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए तेज गेंदबाजी का लगभग इस्तेमाल ही नहीं किया। सिर्फ शाहीन अफरीदी को 4 ओवर दिए गए, जबकि बाकी ओवर स्पिनरों के हवाले रहे। सईम अयूब (1 ओवर), अबरार अहमद (4 ओवर), मोहम्मद नवाज (3 ओवर), शादाब खान (4 ओवर) और उस्मान तारिक (4 ओवर) ने मिलकर स्पिन का जाल बिछाया।

उस्मान तारिक ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया, जबकि शादाब खान को 2 विकेट मिले। अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने भी 1-1 विकेट लेकर जीत पक्की कर दी। दिलचस्प बात यह रही कि तेज गेंदबाज फहीम अशरफ को गेंदबाजी का मौका ही नहीं मिला।

टी20 इतिहास में यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तान ने 16 ओवर स्पिनरों से डलवाए। इससे पहले 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 ओवर स्पिन से फेंकवाए गए थे।

रणनीतिक सोच और स्पिन अटैक की बदौलत पाकिस्तान ने एक बार फिर दिखा दिया कि कोलंबो की पिच पर उसकी पकड़ कितनी मजबूत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button