भोपाल: वीडी शर्मा बने मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

भोपाल(Fourth Eye News)  भाजपा के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विष्णु दत्त शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं। बहुत दिनों से राकेश सिंह की जगह दूसरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकले चल रहीं थी, जिस पर शनिवार सुबह फैसला हो गया। वीडी शर्मा ने आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी।

माना जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में युवा चेहरे को सामने लाना चाह रही थी, इसी के साथ वे ब्राह्मण चेहरा भी है। ऐसा बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक ब्राह्मण नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष चाहती थी।

Advertisement Carousel
Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply