plajama

प्लाज्मा बेचकर मरीजों के परिजनों को ठग रहे हैं शातिर, पुलिस करेगी जांच

ग्वालियर: जेएएच की फर्जी रसीद बनाकर  प्लाज्मा बेचने वाले गिरोहा का पर्दाफाश हुआ है । ये गिरोह कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजन को ठगने का काम कर रहे थे ।

जिससे पूरे स्वास्थ्य सिस्टम पर ही सवाल खड़े हो गए हैं । दो दिन तक मामले को हल्के में लेने वाली पुलिस और जिला प्रशासन ने शनिवार को जांच के लिए अलग-अलग समिति बना दीं।

पुलिस जहां इस गिरोह से जुड़े दलालों का नेटवर्क खंगालेगी। वहीं प्लाज्मा उपलब्ध कराने से जुड़ी पड़ताल डॉक्टरों की टीम करेगी।

Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply