Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रविवार को ही पदभार संभालने पहुंचे नए कलेक्टर विजय दयाराम के, जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

Vijay Dayaram, the new Collector who arrived to assume charge on Sunday, termed public service as his top priority.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2015 बैच के अधिकारी विजय दयाराम के ने शासकीय अवकाश के दिन भी पदभार संभालकर जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले की विशेष पहचान विष्णुभोग चावल का पैकेट भी उन्हें भेंट किया गया, जिसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने तैयार किया है।

स्वागत कार्यक्रम में अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेग, जिला कोषालय अधिकारी धर्मेंद्र सोनी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नवपदस्थ कलेक्टर का अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि विजय दयाराम के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आठवें कलेक्टर हैं। उनसे पहले शिखा राजपूत तिवारी, डोमन सिंह, नम्रता गांधी, ऋचा प्रकाश चौधरी, प्रियंका ऋषि महोबिया, लीना कमलेश मंडावी और डॉ. संतोष कुमार देवांगन इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।