vikas dubey nefew

विकास दुबे के साले और भतीजा यूपी पुलिस कस्टडी से रिहा, घर तक छोड़ने आई STF

शहडोल, विकास की मौत के बाद राजू की पत्नी पुष्पा ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार से पति और बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई थी। गैंगस्टर विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत के बाद यूपी एसटीएफ ने उसके साले ज्ञानेंद्र निगम और उसके बेटे आदर्श को रिहा कर दिया है। यूपी एसटीएफ की टीम दोनों को शहडोल जिले के बुढ़ार में उनके घर छोड़ने आई। विकास को लेकर पूछताछ में यूपी एफटीएफ उन्हें अपने साथ ले गई थी।

एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने ज्ञानेंद्र और आदर्श शहडोल जिले के बुढ़ार से हिरासत में लिया था। एसटीएफ की टीम से रिहा होने के बाद राजू निगम अपने बेटे आदर्श के साथ बुढ़ार सुबह 11 बजे पहुंचे। गैंगस्टर विकास की पत्नी ऋचा के बाद अब उसके साले ज्ञानेंद्र और भतीजे आदर्श को भी यूपी एसटीएफ ने रिहा कर दिया है। एसटीएफ ने उनको एक वाहन से घर तक भेजा। उनकी पत्नी पुष्पा निगम ने खुशी-खुशी उनका स्वागत किया इसके बाद राजू से मिलने वाले उनके दोस्त भी घर पहुंचे और सब ने उनकी कुशलक्षेम पूछी।

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply