छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव में विकास उपाध्याय ने संभाला मोर्चा,कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए कर रहे हैं धुंआधार प्रचार

रायपुर। खैरागढ़ में 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज जनप्रतिनिधि खैरागढ़ में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय भी पिछले 1 हफ्ते से खैरागढ़ में मोर्चा संभाले हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के समर्थन में स्वयं प्रदेश के मुखिया से लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य व अन्य विधायक भी लगातार खैरागढ़ विधानसभा पहुँचकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष जनसम्पर्क कर रहे हैं। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज युवा कांग्रेस के साथियों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकालकर खैरागढ़ नगर में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा के बाद यह चुनाव दिलचस्प हो गया हैं। “कांग्रेस को जिताना हैं, खैरागढ़ को जिला बनाना हैं” नारों के साथ आज संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर नगर भ्रमण कर आमजन से समर्थन प्राप्त किया। आज के इस मोटरसाइकिल रैली में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे भी साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button