Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मास्क को लेकर WHO ने जारी किए नए दिशानिर्देश

40 lakhs infected 11 days india

नईदिल्ली, WHO के मुताबिक मास्क पहनने की जरूरत उन जगहों पर ही है जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा सकता। WHO ने बताया है कि फेस मास्क किन लोगों को पहनना जरूरी है और किन परिस्थितियों में पहना जाना चाहिए। लिहाजा WHO ने अब मास्क पहनने संबंधी नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।  

मास्क कैसे तैयार किया जाए और उसमें लगने वाले कपड़े और धागे तक की WHO ने जानकारी दी है। बताते चलें कि मास्क पहनने संबंधी दिशानिर्देशों को लेकर WHO बीते दिनों खूब आलोचना हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन पर यह भी आरोप लगे मास्क न लगाने संबंधी दिशानिर्देशों की वजह से कोरोना दुनियाभर में तेजी से फैल गया।

कैसी होनी चाहिए मास्क की क्वालिटी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मास्क की क्वालिटी और इसपर हुए नए शोध के बारे में जानकारी दी है। कपड़े और अन्य प्रकार के मास्क से संबंधित जानकारी शामिल की है। WHO के मुताबिक फेस मास्क को बाजार से खरीदा जा सकता है और घर में भी बनाया जा सकता है। उसमें तीन परतें होनी चाहिए। सूत का अस्तर, पोलिएस्टर की बाहरी परत, और बीच में पोलिप्रोपायलीन की बनी ‘फिल्टर’ जैसी परत।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि सभी देशों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही ऐसी जगहों पर भी जहां पर कम्यूनिटी ट्रांसमिशन जैसी स्थितियां हों। रेल, बस जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी है।

WHO के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रॉस एडहेनॉम ने आगाह किया है कि फेस मास्क पर बहुत ज्यादा भरोसा करने से भी बचना होगा। उनके मुताबिक फेस मास्क इस बीमारी को हराने के लिए एक व्यापक रणनीति का हिस्सा भर है। बीमारी से बचने के लिए अन्य ऐहतियाती उपाय अपनाना भी उतना ही अहम है।

WHO दिशानिर्देश: CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।