जांजगीर-चांपा की सेवा संस्थाओं को राज्योत्सव में यति यतनलाल सम्मान 2025

रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में कात्रेनगर सोठी स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को “यति यतनलाल सम्मान 2025” से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान संस्था के अहिंसा, गौरक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया।
भारतीय कुष्ठ निवारक संघ वर्षों से समाज के कमजोर वर्ग, विशेषकर कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास, पशु संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में निस्वार्थ कार्य कर रहा है। उनके समर्पित प्रयास पूरे राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संस्था के आश्रम परिवार को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान केवल एक संस्था के लिए नहीं, बल्कि उन सभी सेवाभावियों के लिए है जो करुणा और अहिंसा के मार्ग पर समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है।
भारतीय कुष्ठ निवारक संघ ने लगातार अपने प्रयासों से समाज में मानवीय संवेदनाओं, सेवा और गौरक्षा की नई मिसाल कायम की है। इस राज्य स्तरीय सम्मान से जांजगीर-चांपा जिला सेवा, अहिंसा और करुणा की परंपरा के लिए पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है।




