Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

योगी आदित्यनाथ सरकार को आज 4 साल पूरे हो गए, इस पर उन्होेंने जानिए क्या कहा…

yogiaditnath

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आज 4 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत चार वर्षों में सभी पर्व पूरी शांति के साथ सम्पन्न हुए, चार सालों में कोई दंगा नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जो जीरो टॉलरेंस की नीति रही है उसका परिणाम रहा है कि डकैती, बलात्कार, भ्रष्टाचार में भारी कमी देखने को मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश का दायित्व हमारी सरकार ने संभाला और पिछले 4 वर्षों के दौरान PM मोदी,अमित शाह, बीजेपी के सभी नेता और प्रदेश के मंत्रिमंडल के सहयोग से हमने जो प्रदेश में परिवर्तन किया। उससे उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान मिली है। आज उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में सोच की कमी थी जिसकी वजह से प्रदेश बीमारू हुआ था।