बॉलीवुड

डकैत का लुक पाने के लिए सुशांत ने की है कड़ी मेहनत

हाल ही में फिल्म सोन चिरैया में सुशांत सिंह का लुक सामने आया था। इंटरनेट पर इस लुक की काफी चर्चा हुई। सुशांत सिंह पहले भी खुद को किरदार में बखूबी ढालते आए हैं। फिर चाहे, एम.एस धोनी की बयॉपिक हो या राब्ता जैसी फिक्शन फिल्म हो, सुशांत ने अपने किरदार बखूबी निभाए हैं। सोन चिरैया में उनके इस लुक को देखकर भी यही लगता है कि वह एक बार फिर से पर्दे पर कमाल करने के लिए तैयार हैं। उनका चंबल के डकैत वाला यह लुक काफी शानदार है और इसकी तुलना शोले के गब्बर सिंह से हो रही है। इसके पीछे सुशांत ने भी खूब मेहनत की है।

1518329201BT image

वह इस साल की शुरुआत से ही एक अलग लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह सुबह उठते ही अपना बिस्तर ठीक करते हैं। इसके बाद 15 मिनट वर्कआउट करते हैं जिसमें कई तरह के कठिन मूवमेंट्स शामिल हैं। वर्कआउट के बाद वह ठंडे पानी से नहाते हैं। नहाकर सुशांत कुछ देर अपने पसंदीदा म्यूजिक के साथ मेडिटेशन करते हैं।
इन दिनों वह आत्मसंयम के बारे में भी पढ़ रहे हैं। सुशांत अपने दिन की शुरुआत में चाय भी पीते हैं, जिसे वह सुपरमैन टी कहते हैं। यह ब्लैक टी और ग्रीन टी का मिश्रण होता है और इसमें हल्दी और अदरक भी मिलता है। बता दें कि सोन चिरैया का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहै हैं। इसमें भूमि पेडनेकर और मनोज बाजपेई भी हैं। फिलहाल चंबल में फिल्म की शूटिंग चल रही है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button