शादी के 10 साल बाद टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर आने वाला हैं नन्हा मेहमान

बालिका वधू’ और ‘डोली अरमानों की’ जैसे सुपरहिट सिरीयल में नज़र आ चुकी एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां एक्ट्रेस जल्द ही माँ बनने वाली हैं। एक्ट्रेस नेहा ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी हैं। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं। फोटो में वह रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में दिखाई दें रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नज़र आ रहा है। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं। फाइनली भगवान मुझमें आ गए हैं। बेबी 2023 में आने वाला है।’
बता दें की, नेहा मर्दा ने 10 फरवरी साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से अरेंज्ड मैरिज की थी। अब आखिरकार शादी के 10 साल के बाद नेहा मां बनने वाली हैं। नेहा के तस्वीर शेयर करते ही यूज़र्स एक्ट्रेस को बधाइयां देने शुरु भी कर दिये हैं। आपको बता दें, नेहा मर्दा छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई सुपरहिट शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है।