छत्तीसगढ़
नुकीली हथियार से युवक पर हमला

नरैया तालाब के पास अज्ञात युवक ने एक युवक पर नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार हरदेवलाल मंदिर निवासी शिवकुमार धीवर 42 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि उसका लड़का प्रिंस धीवर अपने दोस्त के साथ नरैया तालाब के पास गया था। जहां एक लड़का और लड़की बैठे थे। जिन्हें यहां पर क्यों बैठे हो कहा तो आरोपी लड़का ने नुकीली चीज से पिं्रस पर हमला कर घायल कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।