राजनांदगांव: जिले को विकास के लिए मिलेंगे 15 करोड़ 43 लाख रुपए
राजनांदगांव, सांसद अभिषेक सिंह की अनुशंसा पर शासन ने अधोसंरचना मद से नगर निगम राजनांदगांव के विकास कार्यो हेतु 15 करोड़ 42 लाख 48 हजार रुपए की मंजूरी प्रदान की है। सिंह द्वारा नगर निगम राजनांदगांव के नगरीय क्षेत्र में नाली निर्माण सी.सी. रोड़ एवं अन्य कार्यो की अनुशंसा शासन को भेजी गयी थी, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गई है। सांसद सिंह ने नगर की आवश्यकता एवं जनता की मांग के अनुरूप इन प्रस्तावों की अनुशंसा शासन को भेजी थी जिस पर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सिंह ने इसके लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल से 13 दिसम्बर 2017 और विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव से 14 दिसम्बर 2017 को मुलाकात भी की थी।
इन निर्माण कार्यों से बारिश के समय में होने वाली परेशानियों से जनता को राहत मिलेगी। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने पर सांसद अभिषेक सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट किया ढ्ढ इधर क्षेत्र की जनता के साथ – साथ महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा एवं सुरेश भीमनानी, महामंत्री सावन वर्मा एवं हिरेन्द्र साहू, नगर निगम अध्यक्ष शिव वर्मा, मंत्री राजेश श्यामकर, उत्तर मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष देवशरण सेन सहित जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल और सांसद अभिषेक सिंह के प्रति आभार प्रगट किया है।