Crime
रायपुर : महिला से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर : रावाभाठा बंजारी नगर में महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रावाभाठा बंजारी नगर निवासी 28 वर्षीय प्रार्थिया ने थाने में शिकायत किया कि 19 मार्च के सुबह जब प्रार्थिया अपने किचन में खाना बना रही थी तभी उसका ननदोई भाई आरोपी जवाहर वर्मा पिता स्व. प्यारेलाल वर्मा 40 वर्ष प्रार्थिया के किचन में जाकर हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन कमरे में लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।