छत्तीसगढ़

पाश्र्व तीर्थ में भक्तों ने किया मंगल पूजा और मांगलिक अनुष्ठान

उवसग्गहरं पाश्र्व तीर्थ नगपुरा में तीर्थ के अधिष्टायक देव प्रगट प्रभावी माणिभद्र वीरजी का मंगल पूजा व हवन का मांगलिक अनुष्ठान हुआ। इस वर्ष विराटनगर नेपाल की श्राविका मानक देवी मोहनलाल कोठारी हस्ते सुनीता देवी मुकेश कोठारी, सुशीला देवी उगमचंद कटारिया वणी महाराष्ट्र, तिलोकचंद राजेन्द्र गोलछा, राजनांदगाँव, अतुल्य जैन भिलाई, शांतिलाल पदमचंद बैद राजनांदगाँव ने अनुष्ठान का लाभ लिया। उल्लेखनीय हैं कि इस तीर्थ में वर्ष में एक बार आज ही के दिन माणिभद्रजी का अष्टप्रकारी मंगल पूजा व हवन होता है। तीर्थ में प्रतिष्ठित माणिभद्रजी महाप्रभाविक है। रोजाना सैकड़ों श्रध्दालु यहाँ मनौती मांगकर सुखडी प्रसादी चढाते है। वर्तमान समय में माणिभद्रजी हाजर हुजूर है। सभी यात्री सुंदर भक्तिकर जो मनौती रखते हैं निश्चित ही माणिभद्रजी सभी को सहाय करते हैं। तीर्थ में नूतन वर्ष पर द्वारोद्घाटन तथा वीर प्रभू को निर्वाण लड्डू समर्पण 26 अक्टूबर को सुबह किया जाएगा। इस दिन वीर संवत 2549 प्रारम्भ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button