राशिफल 23 सितंबर : मिथुन राशिवालों पर रहेगी सुस्ती, पर इस राशिवालों के योग अच्छे

राशिफल 23 सितंबर: गृहों की दशाएं हमारे जीवन को निश्चित तौर पर प्रभावित करती हैं. इसकी वजह से कभी हमारे सितारे बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं. तो कभी हर काम में असफलता मिलती है. तो आजा का राशिफल जानिए कि आपकी गृह दशाएं आज क्या कह रही हैं.
राशिफल 23 सितंबर : मेष राशि
बहुत अच्छी स्थिति नहीं है स्वास्थ्य के मामले में। सूर्यदेव को जल देते हैं। मानसिक तौर पर मजबूत बने रहें लेकिन दुस्साहसी न बनें। लाल वस्तु पास रखें।बाकी सब ठीक चल रहा है जैसे प्रेम और व्यापार। लेकिन स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान रखने की जरूरत है।
वृषभ राशि –
प्रेम में वो सरसता या उर्जा नहीं रहेगी। बाकी सब ठीक है। पंचम भाव में सूर्य,बुध,चंद्रमा तीनों विराजमान हैं जब चंद्रमा वहां से निकलेंगे तो थोड़ी सी स्थिति आपकी ठीक होगी। लेकिन आज थोड़ा मानसिक स्थिति से आप मद्धिम महसूस करेंगेव्यावसायिक क्षेत्र में चीजें चलती रहेंगी। पीली वस्तु का दान करें।
राशिफल 23 सितंबर: मिथुन राशि
घर में उर्जा की कमी रहेगी। लोग सुस्त बने रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा क्योंकि उर्जा मध्यम रहेगी। व्यापार और प्रेम करीब-करीब ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि
बजरंग बली की अराधना करते रहें। ऐसे तो योजनाओं को लेकर बहुत ज्यादा अक्रामक रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य और प्रेम ठीक नहीं चल रहा है। इसके कारण थोड़ा परेशान जरूर रहेंगे। सब ठीक हो जाएगा। एक वक्त होता है। विजयी होंगे आप।
राशिफल 23 सितंबर : सिंह राशि
कुटुम्बीजनों में कोई ऐसी बात हो सकती है जिससे मन थोड़ा आहत हो सकता है। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम, संतान सब करीब-करीब ठीक है। धन के मामले में रिस्क न लें। फंस सकते हैं। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि –
हरी वस्तु पास रखें। पीली वस्तु दान करें। थोड़ा मद्धिम महसूस करेंगे। लग्न में सूर्य,चंद्रमा,बुद्ध बैठे हुए हैं। चंद्रमा के निकलने के बाद आप थोड़ा बेहतर महसूस करेंगे लेकिन उसके पहले शाम तक थोड़ा मद्धिम महसूस करेंगे। हालांकि कोई परेशानी नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है, व्यावसाय ऐसे ही चलता रहेगा।
ये भी पढ़ें मां सरस्वती के आरती और मंत्र पढ़ें, परीक्षा में मिलेगी सफलता
राशिफल 23 सितंबर : तुला राशि
स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम मध्यम है और व्यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। परेशान न हों आप संतुलन बनाने में सक्षम होते हैं। चीजें ठीक कर लेंगे आप। शनिदेव की अराधना करते रहेंचिंतित बने रहेंगे। मन अनायास और काल्पनिक परेशानियों से परेशान रहेगा।
वृश्चिक राशि –
इस पर थोड़ा ध्यान दें। बाकी प्रेम, व्यावसाय सब ठीक दिख रहा है। मां काली की शरण में बने रहें। आर्थिक मामले सुलझेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है, लग्नेश के वक्री होने के नाते।
राशिफल 23 सितंबर: धनु राशि
गुरु के मार्गी होने के कारण। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं होगी लेकिन व्यावसाय और शारीरिक स्थ्िाति अच्छी हो गई है।पिता के स्वास्थ्य और कोर्ट, कचहरी, राजनीतिक स्थिति को लेकर थोड़ा जरूर चिंतित होंगे लेकिन विजयी होंगे। आपके जीवन में एक सरसता, अच्छी उर्जा आ गई है।
मकर राशि –
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय और प्रेम सही चलता रहेगा। मां काली की शरण में बने रहें।भाग्यवश कोई काम बनेगा लेकिन मान-सम्मान को लेकर सचेत रहें।
राशिफल 23 सितंबर: कुंभ राशि
कोई रिस्क न लीजिएगा। चीजें सुधर जाएंगी। फिर आप विजयी होंगे। गणेश जी की वंदना करते रहें।आज भी थोड़ा जोखिम है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ में जैसे चलता है चलने दीजिएगा।
मीन राशि –
थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है लेकिन विजयी होंगे आप। पीली वस्तु पास रखें। बजरंग बली की शरण में बने रहें।बहुत अच्छा चल रहा है। बस जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। बाकी आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब बहुत अच्छा हो गया है। चलते रहें।
नोट – राशिफल को अपने चाहने वालों के साथ जरूर शेयर करें