बड़ी खबरेंछत्तीसगढ़दुर्ग
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 16 वर्षीय छात्र का डैम में डूबने से मौत

मनीष कुमार की रिपोर्ट/ भिलाई। मरोदा डैम पर हर साल कोई ना कोई अपनी गलती की वजह से डूब जाते है और इस साल भी एक छात्र की डूबने की खबर सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर.10 निवासी गितांश पिता दीपक हिरवानी अपने दोस्तों के साथ मरोदा डैम गया था। 8 से 10 लड़के पिकनिक मना रहे थे, तभी 16 वर्षीय गितांश मरोदा डैम में उतर गया और डूब गया। कपड़े किनारे पर ही रखा हुआ है। गितांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो बाकी लड़के हड़बड़ा गए और आसपास देखने लगे। तभी पता चला कि गितांश डैम में उतरा है। लेकिन नजर आया, इसकी सूचना शाम करिब साढे चार बजे पुलिस को दी गई।17 नवंबर से ही एसडीआरएफ और पुलिस छात्र की खोजबीन कर रही थी। जिसके बाद आज सुबह मरोदा डैम में छात्र की लाश मिली।