अम्बिकापुर : ट्रेन से कटकर एक 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। घटना में महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए हैं।
अम्बिकापुर शहर के सत्तीपार निवासी 38 वर्षीय महिला की अम्बिकापुर से अनूपपुर की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन से कट कर मौत हो गई गई। घटना शाम तकरीबन साढ़े चार बजे की है। महिला की शिनाख्त रूपमाला पति राजीव वर्मा के रूप में गई है। घटना अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी पर हुई है।
घटना का सबसे अहम पहलू यह है सत्तीपार से घटना स्थल तकरीबन 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर है, लिहाजा महिला की मौत के कारणों पर अभी गहरा पर्दा है। वहीं मामले में सूरजपुर जिले की जयनगर थाना पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।