छत्तीसगढ़

राहुल गांधी ने कहा-जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है, वे लोग हमारे किसानों, मजदूरों और कारीगरों का अपमान करते हैं

रायपुर। सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य मंच से कार्यक्रम को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि ये देश एक गुलदस्ते जैसा है। कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां है। सबसे पहला भयंकर खतरा आज एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा है। देश के भीतर दो नए देश बनाए जा रहे हैं। एक देश कुछ सौ अरबपतियों का, जिसमें धन और तकनीक है। दूसरा देश जिसमें हमारे प्यारे देश वासियों का है,करोड़ों लोगों का, गरीबों का देश है।

राहुल गांधी ने कहा कि वो सोचते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब डरता है, पर हिंदुस्तान का गरीब किसी से नहीं डरता। जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है, ये लोग हमारे किसानों का,मजदूरों का, कारीगरों का अपमान करते हैं। हिंदुस्तान की

IMG 20220203 WA0008

तरक्की गरीब, मजदूर, किसानों की देन है।
राहुल गांधी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हमने वादा किया था 2500 रुपए किसानों को देंगे, हमने करके दिखाया। हमने वादा किया था किसानों को 2500 रुपए मिलेगा हमने करके दिखाया। ये पहला कदम है, ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी।


हमने चुनाव के समय बात की थी कि किसान के साथ हमारे मजदूर भी काम करते हैं, अगर किसानों की बात करते हैं तो मजदूरों की भी मदद करनी होगी। छग के गरीबों के लिए ये बड़ा कदम है, ये आपका धन है आपको वापस दे रहे हैं। आपका धन है ये धन हम आपको वापस कर रहे हैं। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 लाख 55 हजार मजदूरों को सीधा फायदा होगा, उनके कंधे का बोझ थोड़ा कम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button