बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

सलमान के साथ काम करना जीवन का बेहतरीन अनुभव : योगिता

अभिनेत्री योगिता बिहानी का कहना है कि अभिनेता सलमान खान के साथ काम कर उन्हें उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव मिला है। वह सलमान के आने वाले टीवी शो दस का दम के प्रोमो में दिखी हैं। और, अब उन्हें टीवी शो दिल ही तो है में एक रोल मिला है। उन्होंने हाल में ही तेलुगू फिल्म अभिनेता नागार्जुन के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग खत्म की है।

वह सलमान के आने वाले टीवी शो दस का दम के प्रोमो में दिखी हैं

योगिता ने एक बयान में कहा, मैं काफी समय से अभिनय में अपने हाथ आजमा रही हूं लेकिन एक महीने के अंदर मुझे जो मौके मिले हैं उससे मैं बहुत खुश हूं। सलमान के साथ काम करना मेरे जिंदगी में अभी तक का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा है। हर कलाकार इस दिन की कामना करता है।

सलमान के साथ काम करना मेरे जिंदगी में अभी तक का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा है

योगिता ने कहा, एकता कपूर के शो में लीड रोल मिलना और फिर नागार्जुन के साथ काम करके मैं सातवें आसमान पर हूं। इस महीने मेरी मेहनत का फल मुझे मिला है। दिल ही तो है जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button