खेल

सिडनी : गेंद से छेडख़ानी विवाद के बाद वार्नर की पत्नी का गर्भपात

सिडनी :  गेंद से छेडख़ानी विवाद का कलंक झेल रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर की पत्नी ने बताया कि उस घटना के बाद उसका गर्भपात हो गया था। कैंडिस वार्नर ने कहा कि मार्च में प्रेस कांफ्रेंस के एक सप्ताह बाद उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। उसने इसके लिए तनाव और घर के लिए लंबी उड़ान को दोषी ठहराया। कैंडिस वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं की एक साप्ताहिक पत्रिका से कहा , मैने डेव को बाथरूम में बुलाकर कहा कि मेरा खून बह रहा है।

वार्नर की पत्नी ने बताया कि उस घटना के बाद उसका गर्भपात हो गया था

हमें पता चल गया कि हमारा बच्चा नहीं रहा। हम एक दूसरे को पकडक़र खूब रोए। उसने कहा , इससे हमारा दिल टूट गया था। गेंद से छेडख़ानी विवाद के बाद हम अपमान झेल रहे थे और इस घटना ने दिल तोड़ दिया। उस पल हमने तय किया कि अब हमारे जीवन पर इस तरह किसी बात का असर नहीं होगा। वार्नर के दो बच्चे आइवी माए और इंडी राए हैं

 

 2 ) नई दिल्ली :  पीएम नरेंद्र मोदी ने विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज किया स्वीकार

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्विटर पर एक फिटनेस चैलेंज शुरू किया था। राठौड़ ने इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी चैलेंज किया था। कोहली ने यह चैलेंज स्वीकार किया और इसे पूरा करते हुए तीन अन्य लोगों को इसमें टैग किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा- विराट कोहली आपका चैलेंज स्वीकार करता हूं। मैं अपना फिटनेस चैलेंज विडियो जल्द शेयर करूंगा। हालांकि, अनुष्का शर्मा और एमएस धोनी की ओर से इस बारे में जवाब आना बाकी है।

बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मंगलवार को पुशअप्स करते हुए अपना एक विडियो ट्वीट किया था। उन्होंने इस विडियो में लोगों ने अपने ‘फिटनेस मंत्र’ का एक विडियो शूटकर उसे शेयर करने का आग्रह किया था। इसमें स्टार भारतीय बल्लेबाज के अलावा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने बॉलिवुड ऐक्टर ऋतिक रोशन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को भी टैग किया था। विराट कोहली, जो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिट खिलाडिय़ों में गिने जाते हैं, ने विडियो की शुरुआत में कहा कि मिस्टर राठौड़ का चैलेंज स्वीकार करते हैं और अपनी फेवरिट एक्सरसाइज करते हैं।

कोहली ने इस दौरान 20 स्पाइडर प्लैंक किए। कोहली ने इसके बाद कहा था, ‘मैं अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को इसके लिए चैलेंज करता हूं। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने ओरिजनल विडियो की शुरुआत में यह कहा था कि उन्हें इस फिटनेस चैलेंज की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर मिली जो इतने व्यस्त कार्यक्रम से ‘आसानी’ से तालमेल बैठा लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button