न्यूयॉर्क : इंग्लैंड की राजकुमारी के कारण अमेरिका में बढ़ी सोने की बिक्री

न्यूयॉर्क : इंग्लैंड की नई राजकुमारी और पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल के सोने के प्रति विशेषष लगाव के कारण अमेरिका में सोने की बिक्री काफी बढ़ गई है। यह दिलचस्प वाकया कुछ ऐसा ही है, जैसे किसी के छू लेने भर से पत्थर भी सोना हो जाए।इंग्लैंड के प्रिंस हैरी से शादी करनेवाली मेगन ने जो इंगेजमेंट रिंग पहनी थी, वह सोने की थी। इसके बाद से अमेरिका में सोने की बिक्री ब़ढ़ गई है। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की सगाई नवंबर, 2017 में हुई थी और इस साल 19 मई को हुई उनकी रॉयल शादी की दुनियाभर में चर्चा रही।
अमेरिका में सोने की बिक्री काफी बढ़ गई है
सबसे दिलचस्प यह रहा कि इससे सोने की चमक ब़ढ़ गई। साल 2009 के बाद अमेरिका में सोने से तैयार गहनों की मांग 2018 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा रही। बात यही खत्म नहीं होती, गहना कारोबारियों का कहना है कि मार्कल की वजह से सोने की मांग और आगे और ब़ढ़ सकती है। न्यूयॉर्क के आरएंडआर जूलर्स के मालिक डेविड बोरोकोवका ने भी इससे सहमति जताई है। उनका कहना है कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की सगाई के बाद से सोने की बिक्री खूब ब़ढ़ी है।
सोने की मांग और आगे ब़ढ़ सकती है
कुछ रिपोट्र्स के मुताबिक तब से अब तक सोने के गहनों की बिक्री लगभग 30 फीसदी ब़ढ़ी है। मेगन ने अपनी शादी में भी सोने की अंगूठी पहनी थी। लोगों की पसंद ही बदल गई अमेरिका में पिछले 15 वर्षो से वाइट गोल्ड, चांदी और प्लैटिनम के गहने लोगों की पहली पसंद रहे हैं। लेकिन इन दिनों सोने में उनकी दिलचस्पी ब़ढ़ गई है। 2016 में हुई एक रिसर्च के मुताबिक अमेरिका में 22 प्रतिशत महिलाएं मैगजीन और अखबार देखकर आभूषण खरीदती हैं। 11 प्रतिशत सिलेब्रिटी के फैशन को फॉलो करती हैं। यह मौजूदा ट्रेंड की एक ब़ड़ी वजह हो सकती है।