सबसे बड़ा सूर्यग्रहण: सुबह 10.19 बजे शुरू होकर दोपहर 2.02 बजे समाप्त

नईदिल्ली, देश के कुछ हिस्सों में आज वलयाकार सूर्यग्रहण यानि एक सुन्दर अंगूठी के रूप में दिखाई दिया. ये न तो आंशिक ग्रहण होगा और न ही पूर्ण। ग्रहण सुबह 10.19 बजे शुरू होकर अपराह्न 2.02 बजे समाप्त हुआ । वहीं ग्रहण का आंशिक रूप से दोपहर 3.04 बजे समाप्त होगा।
इन राज्यों के भीतर भी कुछ प्रमुख स्थान हैं, जहां से स्पष्ट पूर्ण ग्रहण दिखेगा, जिनमें देहरादून, कुरुक्षेत्र, चमोली, जोशीमठ, सिरसा, सूरतगढ़ शामिल हैं। देश के बाकी हिस्सों से यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। यह कांगो, सूडान, इथियोपिया, यमन, सऊदी अरब, ओमान, पाकिस्तान और चीन से भी होकर गुजरेगा।
दिल्ली में नेहरू तारामंडल की निदेशक एन रत्नाश्री ने कहा कि अगला वलयाकार ग्रहण दिसंबर 2020 में पड़ेगा, जो दक्षिण अमेरिका से देखा जाएगा। 2022 में एक और वलयाकार ग्रहण होगा, लेकिन वह शायद ही भारत से दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और जब तीनों खगोलीय पिंड एक रेखा में होते हैं।