नई दिल्ली : ईरान के फैजल अत्राचली बने ‘प्रो कबड्डी लीग’ के पहले करोड़पति खिलाड़ी

नई दिल्ली : ईरान के फैजल अत्राचली ने प्रो कबड्डी लीग में इतिहास रच दिया है। अत्राचली प्रो कबड्डी लीग के पहले करोड़पति खिलाड़ी बन गए हैं। इस कबड्डी लीग के 6वें सीजन के लिए मुंबई में चल रही खिलाडिय़ों की नीलामी में ‘यू मुंबा’ टीम ने अत्राचली को 1 करोड़ रु. में खरीदा। इस तरह अत्राचली प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
ईरान के फैजल अत्राचली ने प्रो कबड्डी लीग में इतिहास रच दिया है
फैजल अत्राचली जबर्दस्त डिफेंडर है। पिछले सीजन में अत्राचली गुजरात फॉच्र्यून टीम का हिस्सा थे। अत्राचली ने यू मुंबा टीम की ओर से पहली बार प्रो कबड्डी लीग में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वो पटना पायरेट्स के लिए भी खेल चुके हैं। अत्राचली ईरान के गोरगान के रहने वाले हैं। वो कीचड़ में प्रैक्टिस करते थे।
पिछले सीजन में अत्राचली गुजरात फॉच्र्यून टीम का हिस्सा थे
उनके देश में खेल के दौरान कबड्डी-कबड्डी नहीं, जोऊ-जोऊ कहा जाता है। अत्राचली को 5 भाषाएं बोलनी आती हैं। वो फारसी के अलावा, अंग्रेजी, हिंदी और हरियाणवी भी बोल लेते हैं। अत्राचली की फिटनेस जबर्दस्त है, वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिक्स पैक्स एब्स की फोटो डालते रहते हैं। अत्राचली को बॉलीवुड फिल्में अच्छी लगती हैं।