रायपुर, :रायपुर में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इधर रा'य के मैदानी इलाकों में हवा की दिशा में बदलाव आते ही तापमान में आंशिक फेरबदल भी शुरू हो गया है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में इस समय हवा की दिशा में बनी अनियमितता से तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। उत्तरी भागों में जहां अभी भी सर्द हवा का असर कायम है तो वहीं मैदानी इलाकों में अब हवा की दिशा में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में गत सप्ताह जहां हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी बनी हुई थी तो वहीं अब हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी हो गई है। उत्तरी भागों में उत्तर-पूर्वी हवा का असर कायम है तो वहीं मैदानी और दक्षिणी भागों में पूर्वी, दक्षिणी हवा का असर दर्ज किया जा रहा है। हवा की दिशा में लगातार हो रहे बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में काफी अंतर दर्ज किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में आज सुबह 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह अंबिकापुर में 9.0, बिलासपुर में 10.5, पेण्ड्रारोड में 9.2, जगदलपुर में 12.6, दुर्ग में 10.0 तथा राजनांदगांव में 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
Please comment