पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल,आज का राशिफल ( 17 जून 2018 )

मेष राशि
अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
वृषभ राशि
वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।
मिथुन राशि
प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतनें से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझ-बूझकर बनाएं।
कर्क राशि
आजीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
सिंह राशि
कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है।
कन्या राशि
नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है।
तुला राशि
घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है।
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंध में कुछ दूरी आ सकती है। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं। आत्मविश्वास की कमी हो सकती है।
धनु राशि
भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आ सकती है।
मकर राशि
कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, इनको सुलझाने का प्रयास करें। शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
कुंभ राशि
धन की स्थिति कमजोर दिखाई दे सकती है, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास करें। मातापक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है।
मीन राशि
अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है।