Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर : रामचंद्र सिंहदेव के निधन पर बृजमोहन ने जताया शोक

रायपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव के निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि श्री सिंहदेव एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी सरलता और सौम्यता से हर कोई प्रभावित रहता था।

यहं भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=keCMAYFFnKA&t=77s

बृजमोहन ने कहा कि श्री सिंहदेव दूरदर्शी थे। विशेष रूप से जल संसाधन के क्षेत्र में उनकी जानकारी बहुत अच्छी थी। व्यक्तिगत रूप से उनका स्नेह व मार्गदर्शन मुझे मिलता रहता था।उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर मृतात्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की कृपा करें।

Advertisement Carousel