देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye Newsमध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

शिवराज ने कहा, देश की संस्कृति पर कुठाराघात करने वाले सावधान हो जाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तमिलनाडु के दौरे हैं। वे दोपहर 12 बजे तिरूचेंदुर पहुंच गए है। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मैरा सौभाग्य है कि मैं वेल यात्रा में शामिल हो रहा हूं। तमिलनाडु की संस्कृति, हमारी परंपरा है। भगवान मुरुगन तमिलनाडु के रक्षक हैं और पूरे देश में उन्हें पूजा जाता है। उनका अपमान, हमारे जीवन के मूल्यों का अपमान है। शिवराज ने कहा कि वे लोग सावधान हो जाएं, जो हमारी संस्कृति और मूल्यों पर कुठाराघात करते हैं। तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंचने पर मुख्यमंत्री काे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एम मुरुगन ने मुख्यमंत्री को वेल (भगवान मुरुगन का शस्त्र) भेट किया।

मुख्यमंत्री तूतीकोरिन में BJP की वेल यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तूतीकोरिन में ही भगवान मुरुगन का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज शाम 7 बजे भोपाल लौटेंगे। 21 नवंबर में वेल यात्रा में अमित शाह भी चेन्नई में इस यात्रा में शामिल हुए थे।

तमिलनाडु में BJP की वेल यात्रा एक माह से चल रही है। आगामी विधानसभा चुनाव और तमिलनाडु में राजनीतिक दृष्टिकोण से वेल यात्रा BJP के लिए महत्वपूर्ण है। यह यात्रा तमिलनाडु में भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) के 6 प्रमुख मंदिरों से निकाली गई है। BJP का आरोप है कि तमिलनाडु में विपक्ष के कुछ संगठनों के द्वारा भगवान मुरूगन का अपमान किया है। यही वजह है कि तमिल गर्व, तमिल भगवान मुरुगन, तमिल भावनाओं के सम्मान, तमिल संस्कृति को बढ़ाने के लिए वेल यात्रा निकाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button