मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

विधायकों से बोले शिवराज सिंह- किसानों को समझाएं मोदी से बड़ा हितैषी और कोई नहीं

भोपाल: 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि है। इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे। मोदी इसी दिन देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 18 हजार करोड़ रुपए डालेंगे।

भाजपा के विधायक, सांसद, प्रदेश सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता अब किसानों के बीच जाकर उन्हें समझाएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा उनका कोई हितैषी नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इसी को लेकर रविवार को सभी से वर्चुअली चर्चा की।

सीएम ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए जो काम कर रही है, वह अभूतपूर्व है। यह पहले किसी सरकार ने नहीं किए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button