मध्यप्रदेशभोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ- 20 फरवरी को MP बंद रहेगा, जानिए क्यों?

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कल यानी 20 फरवरी को प्रदेश में बंद काआह्वान किया है।पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस शनिवार को प्रदर्शन करेगी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर प्रदेश में सभी कुछ बंद करने की बात कांग्रेस ने कही है।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इसके लिए अभियान चल रहे हैं। आज दिन भर कार्यकर्ता मार्केट में घूम-घूमकर व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान करेंगे। इसके साथ ही उनसे बंद के समर्थन में सहमति भी ली जा रही है।