देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

पीएम आज करेंगे सबसे बुरे रहे साल 2020 की आखिरी मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे इस साल की आखिरी ‘मन की बात’ करेंगे । अपने संबोधन में वे अहम विषयों पर का जिक्र कर सकते हैं। इनमें किसान आंदोलन, बीत रहा वर्ष 2020, नए साल 2021 का आगमन, कोरोना संकट, नए साल में कोरोना की नई लहर से सतर्क रहने संबंधी बातों पर वे चर्चा कर सकते हैं। आपको बता दें कि पूरी दुनिया के लिए साल 2020 शायद सबसे बुरा साल रहा है । जिसमें कई तरह की पाबंदियां दुनिया के लोगों पर लगाई गईं. इससे पहले शायद पूरी दुनिया ने एक साथ कभी इस तरह की परिस्थियों का सामना नहीं किया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button