देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

लाइट हाउस प्रोजेक्ट का PM मोदी करेंगे शिलान्यास, जानें किस तकनीक से बनेंगे मकान

प्रधानमंत्री ने ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ का लक्ष्य रखा है. केंद्र सरकार के एजेंडे में भी यह योजना है कि देश के हर नागरिक को पक्का मकान मुहैया कराना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल यानि 1 जनवरी को त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में लाइट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे. लाइट हाउस प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है

जिसके तहत लोगों को आवास मुहैया कराए जा रहे हैं. ‘सभी के लिए घर’ मिशन के तहत केंद्रीय सहायता से लोगों के लिए घर बनाए जा रहे हैं. लाइट हाउस प्रोजेक्ट भी उसी का एक हिस्सा है. त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में जीएचटीसी-इंडिया इनिशिएटिव के तहत पक्का मकान बनाए जाएंगे.

लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले मकानों के लिए फैक्टरी से बीम-कॉलम और पैनल तैयार कर मौके पर लाए जाते हैं, जिससे निर्माण की अवधि और लागत कम हो जाती है. मकान के निर्माण में समय भी कम लगता है. काम जल्दी होता है, इसलिए प्रोजेक्ट की लागत भी कम होती है. वहीं इस प्रोजेक्ट के तहत जो मकान बनाए जाएंगे, वे मकान पूरी तरह से भूकंपरोधी होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button