राशिफल 13 फरवरी: सिंह वालों का विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, कन्या वालों का भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, जानें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर में हैं।
राशिफल-
मेष-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक लाभ मिलेगा। केवल स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।
वृषभ-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-मन परेशान रहेगा। खर्चों को लेकर, वित्तीय स्थिति को सोचकर लेकिन कोई जोखिम नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्छा रहेगा।
कर्क-विरोधी परास्त होंगे लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी उहापोह की स्थिति रहेगी। आप डिस्टर्ब हो सकते हैं। प्रेम, व्यापार सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
सिंह-भावुक बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। कोई व्यक्ति लिखने-पढ़ने से सम्बन्धित काम करेगा तो उसके लिए अच्छा समय है। प्रेम मध्यम, व्यापार सही, मन परेशान रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक तौर पर आप ठीक चल रहे हैं। भगवान विष्णु की अराधना करें।
तुला-कार्यों को करने के लिए उचित समय है। कोई शुरुआत करना चाहते हैं तो कर दें। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति भी करीब-करीब ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-धनागमन होता रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। बस अभी निवेश से बचें। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-सकारात्मक उर्जा का संचार होगा लेकिन मन की चंचलता पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापार भी सही चलेगा। भगवान शिव के मंदिर में सफेद वस्तु अर्पित करें।
मकर-स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम अच्छी स्थिति में चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ेंगे। थोड़ा सब्र से काम लें। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
मीन-आशातीत सफलता मिलेगी। रुका धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब उत्तम है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।