छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
बीजापुर में हथियार के साथ एक नक्सली गिरफ्तार, नेशनल हाईवे-63 से जवानों ने पकड़ा

बीजापुर में जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक और नक्सली को पकड़ा हैं। घेराबंदी कर जवानों ने उसे हथियार सहित पकड़ा है। इसके बाद उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई भैरमगढ़ क्षेत्र में की गई है।
जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ थाने से एरिया डॉमिनेशन के लिए जिला पुलिस बल और DRG जवान निकले थे। इसी दौरान NH-63 से धुसावड़ मोड़ के पास जवानों पर नजर पड़ते ही वह भागने लगा। इस पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।




