छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बारिश की रेस में सुकमा अव्वल, छत्तीसगढ़ में अब तक 916.8 मिलीमीटर बरसात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 916.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 12 सितंबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1295.4 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 713.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सरगुजा में 786.8 मिमी, सूरजपुर में 1076.3 मिमी, बलरामपुर में 878.9 मिमी, जशपुर में 902.4 मिमी, कोरिया में 878.6 मिमी, रायपुर में 762.2 मिमी, बलौदाबाजार में 848.3 मिमी, गरियाबंद में 824.1 मिमी, महासमुंद में 680 मिमी, धमतरी में 799.9 मिमी, बिलासपुर में 930 मिमी, मुंगेली में 843.3 मिमी, रायगढ़ में 782.9 मिमी, जांजगीर चांपा में 927.9 मिमी, कोरबा में 1262.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1116.5 दुर्ग में 861.4 मिमी, कबीरधाम में 719.9 मिमी, राजनांदगांव में 757.9 मिमी, बेमेतरा में 995.3 मिमी, बस्तर में 972 मिमी, कोण्डागांव में 945.3 मिमी, कांकेर में 882.5 मिमी, नारायणपुर में 1060.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1028.5 मिमी और बीजापुर में 1085 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button