Kawardhaछत्तीसगढ़

पिपरिया को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा, घोषणा के बाद नगर में जश्न का माहौल

कवर्धा। नगर पंचायत पिपरिया को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने के बाद पिपरिया नगर में जश्न सा माहौल है। युवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आनंद कुम्भकार के नेतृत्व में नगर में आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर जी का आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत पिपरिया बहुत पहले से उप तहसील का दर्जा मिला हुआ था। वर्षों से उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाने की मांग उठ रही थी। जिसे मुख्यमंत्री व मंत्री ने समस्या को समझे और पिपरिया को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की। इसके बाद ने नगर में जश्न का माहौल है। पिपरिया नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द कुम्भकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का आभार जताया है। वही नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार ने भी आभार जताया है और नगर वासियों के साथ जश्न में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button