Uncategorized
68 साल बाद फिर टाटा की होगी एयर इंडिया, लगाई सबसे बड़ी बोली

दिल्ली। एयर इंडिया को टाटा खरीदने जा रहा है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया के लिए पैनल ने टाटा ग्रुप को चुन लिया है। एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने बोली लगाई थी। सरकार इसकी घोषणा जल्द कर सकती है। बता दें जेआरडी टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइंस की स्थापना की थी। दूसरे विश्व युद्ध के वक्त विमान सेवाएं रोक दी गई थीं। फिर से विमान सेवाएं शुरु हुईं तो 1946 को टाटा एयरलाइंस का नाम बदलकर एयर इंडिया लिमिटेड कर दिया गया। आजादी के बाद 1947 में एयर इंडिया की 49 फीसदी भागीदारी सरकार ने ले ली थी। 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण हो गया। ये तय माना जा रहा है की टाटा को ही इसका मालिकाना हक मिलेगा हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक एलान बाकी है।