राजधानी में पार्टी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, चाकू से हमला कर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के मौदहापारा इलाके के दो गुटों में विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई है। इसमें दो युवकों को ज्यादा चोटें आई है। जबकि एक को हल्की चोट लगी है। बताया जा रहा है दुर्गा कॉलेज में स्टूडेंट्स ने पार्टी रखी थी, इस बीच दो गुटों में विवाद इस कदर बढ़ गया की कुछ लड़कों ने मर्डर की योजना बना डाली। सरेआम चाकूबाजी के बाद 3-4 युवक बड़े आराम से लोगों की आंखों के सामने से फरार हो गए। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात मौदहापारा की है। मौदहापारा पुलिस ने बताया कि दुर्गा कॉलेज के स्टूडेंट्स के ग्रुप ने एक पार्टी रखी थी। इसमें एम कॉम के स्टूडेंट्स शामिल थे। गुरुवार की रात ये पार्टी वीआईपी रोड के होटल शीतल में थी। स्टूडेंट्स डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। यहां मौजूद स्टूडेंट्स में अहतेशाम अशरफी (21) ,अहतेशाम खान (21), मोहम्मद अल्ताफ खान (21) भी शामिल थे।