देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
हाफिज सईद पर NIA का बड़ा शिकंजा: गैर-जमानती वारंट से बौखलाया पाकिस्तान!

आतंकवाद के आका और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा प्रहार किया है। अदालत ने कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को शह देने, घुसपैठ कराने और हवाला के जरिए अवैध फंडिंग भेजने के संगीन आरोपों में सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।
एनआईए के डोजियर में यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान की जमीन पर बैठकर हाफिज सईद भारतीय सरजमीं को खून से लहूलुहान करने की नापाक साजिश रच रहा था। इस सख्त कानूनी कार्रवाई से सीमा पार इस्लामाबाद में हड़कंप मच गया है। भारतीय एजेंसियों ने अब साफ कर दिया है कि खून खराबा कराने वाले किसी भी आतंकी आका को बख्शा नहीं जाएगा।
भारत की इस आक्रामक घेराबंदी से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पोल खुल चुकी है और हाफिज सईद की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
ये खबर भी पढ़ें—:




