देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

एयरपोर्ट ड्यूटी-फ्री पर बड़ा फर्जीवाड़ा! अमेरिकी दंपति के पासपोर्ट स्कैन पर खड़ा हुआ बवंडर!

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्यूटी-फ्री शॉप पर फर्जीवाड़े का एक चौंकाने वाला मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है। अमेरिका से आए एक एनआरआई दंपति ने आरोप लगाया है कि उनकी इजाजत के बिना उनके परिवार के पासपोर्ट स्कैन करके ड्यूटी-फ्री बिलिंग में भारी धांधली की गई है।
सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल होते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और व्यावसायिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विदेशी यात्रियों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी से देश की छवि धूमिल होने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी को आनन-फानन में उच्च स्तरीय जांच के आदेश देने पड़े हैं।
इस घोटाले की परतें खुलने के बाद एयरपोर्ट पर सक्रिय जालसाज गिरोह और अधिकारियों की मिलीभगत की कड़ी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button