दिल्ली। एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के परिवार की तरफ से अब नवाब मलिक के खिलाफ तीसरी शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत समीर वानखेड़े की साली ने हर्षदा दिनानाथ रेडकर ने दर्ज कराई है, जिनपर मंगलवार को ही नवाब मलिक ने ड्रग्स धंधे में जुड़े होने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर और उनके पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने मंगलवार को महाराष्ट्र गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर नवाब मलिक के खिलाफ शिकायत दी। बता दें कि 2 अक्टूबर को एनसीबी ने क्रूज पर छापेमारी की थी, जिसके बाद से ही नवाब मलिक और वानखेड़े फैमिली के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
ये खबर भी पढे -व्यवसायियों को दीपावली की बधाई देने पहुंचे महापौर









