Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर : रामदयाल उइके ने थामा भाजपा का दामन

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके के अचानक भाजपा प्रवेश करने से प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। सत्तासीन भाजपा ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। श्री उईके ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर :आप की लोकप्रियता से फूली सरकार की साँसें

4 बार विधायक रहे रहे रामदयाल उईके फिलहाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थे। वर्तमान में वे पाली-तानाखार से विधायक हैं, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को रामदयाल उईके को भाजपा से कांग्रेस में लाने का श्रेय प्राप्त है। कांग्रेस में आने के बाद रामदयाल उईके को पद-प्रतिष्ठा दोनों मिली और वर्तमान में वे कार्यकारी अध्यक्ष थे।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भाजपा का चरित्र : कांग्रेस

श्री उईके के भाजपा में वापस लौट जाने के बाद कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। श्री उईके के भाजपा में वापस लौट जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। ज्ञात हो कि इस बार कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए जोरदार तैयारी कर रखी है। बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तरीय और केन्द्रीय नेतृत्व भी संगठन को एकसूत्र में बांधे रखने के लिए हर जतन कर रहा है। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर श्री उईके के वापस भाजपा में लौट जाने से निश्चित रूप से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।