छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कोविड नियमों का पालन करते हुए, एनटीपीसी कोरबा बीएमएस कार्यालय में हुआ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

कोरबा। बीएमएस से संबंध भारतीय ताप विद्युत मजदूर संघ एनटीपीसी कोरबा कार्यालय में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एनटीपीसी कोरबा मानव संसाधन विभाग के प्रमुख मनोरंजन सारंगी थे।कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर संघ के महामंत्री महेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संघ के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दिया।सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संघ द्वारा मेडिकल रिकॉर्ड बुक आवंटित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के उपाध्यक्ष एस के मंडल, भरत साहू,  एच एल लहरें, सचिव जी पी सोनवानी,रोहित कुमार, मनेंद्र खांडे, पीआर कौशिक, आसाराम पटेल कार्यकारिणी सदस्य केपी साहू, रथ राम नेताम, परमेश्वर कैवर्त, अमर दीपक देवांगन, जे एल वर्मा,लक्ष्मी नारायण साहू, पी के महूरे इत्यादि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button