छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। नए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आने के बाद सभी थाना क्षेत्रों के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अवैध शराब, गांजा, जुआ व सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर रोक लगाई जाए।

जिसके परिपालन में सभी थानों में कार्यवाही लगातार जारी है डोंगरगढ़ में जहाँ बेख़ौफ़ यह धंधा फल-फूल रहा था वहां SDOP कृष्ण कुमार पटेल व थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चंद्रा ने लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की। इसी तारतम्य में लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक शिवेंद्र राजपूत, व छुरिया थाना प्रभारी ने बीती रात आदतन शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा 26 जनवरी से प्रारंभ किये गए निजात अभियान भी धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। आगे भी बड़ी मछलियों तक जाल पहुचेगा ऐसी उम्मीद है।

ये खबर भी पढे -मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे साईंस कॉलेज मैदान: सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button