छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राजनांदगांव में मोबाइल दुकान में लाखों रुपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में मोबाइल दुकान में चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर ली गई है। बीती रात शहर के गंज चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को सुबह सूचना मिली दल-बल सहित नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) , कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अलेक्जेंडर कीरो घटना स्थल पहुंचे। आस-पास के CC Tv फ़ुटेज को खंगाला जा रहा है । दुकान मालिक ने सभी तक कुल कितने की चोरी हुई उसका विवरण नही दिया है , वह मिलने के बाद ही कीमत का अंदाज लग पायेगा। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन्ही चोरों ने दुर्ग स्थित एक दुकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि पुलिस सरगर्मी से चोरों की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढे -मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे साईंस कॉलेज मैदान: सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button