छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर के फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राजधानी के कचना स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग इतनी जबरदस्त लगी है की उसके धुएं बड़े फव्वारे की तरह ऊपर उड़ रहे हैं। मौके दमकल और पुलिस की टीम मौजूद है। आग पर काबू पाने के लिए दो फायर ब्रिगेड की बुझाने का काम कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज शाम 4 बजे कचना स्थित आदित्य फोम फैक्ट्री की है। यहां फोम फैक्ट्री में 6 माह पहले भी आग लग चुकी है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button