छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर में जमकर बरसे बादल,छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हुई बारिश,फिर बढ़ेगी ठंड

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात मौसम का मिजाज बदला है। तेज हवाओं के बाद बदल जमकर बरस रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों से भी बारिश की ख़बर है। अंबिकापुर, कोरिया और बिलासपुर में बारिश हुई है। प्रदेश में फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम बदलने से लोगों के स्वास्थ्य में भी असर पड़ सकता है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा है कि प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने के कारण 10 फरवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस 12 फरवरी तक गिरावट होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button